मांदर की थाप पर बहनों ने किया सामूहिक नृत्य

बोकारो : करम पर्व के अवसर पर चास प्रखंड के ¨पड्राजोरा में मांदर की थाप पर बहनों ने सामू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:30 PM (IST)
मांदर की थाप पर बहनों ने किया सामूहिक नृत्य
मांदर की थाप पर बहनों ने किया सामूहिक नृत्य

बोकारो : करम पर्व के अवसर पर चास प्रखंड के ¨पड्राजोरा में मांदर की थाप पर बहनों ने सामूहिक नृत्य किया और भाई-बहन के इस महान पर्व धूमधाम के साथ मनाया। मौके पर उपस्थित झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को सहेजने की जरूरत है, क्योंकि यहां कि संस्कृति भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपनी पहचान रखती है। कहा कि करम त्यौहार कृषि और प्रकृति से जुड़ा है। जिसमें फसलों की अधिक पैदवार के लिए प्रकृति से अराधना की जाती है। करम कर्म पर आधारित त्योहार है। इसे भाई-बहन के प्यार के रूप में भी मनाया जाता है। यह प्रकृति के आदिम सम्मान का भी पर्व है। करम प्रकृति को बचाने, उसे समृद्ध करने और ¨जदगी को प्रवाह देने वाला पर्व है। इस अवसर पर राजकुमारी, आशा, रीता देवी, उषा, सुलेखा, विपू, टुकुन कुमारी, कुमारी मंजू, सीमा कुमारी, फूल कुमारी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी