संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत

जागरण संवाददाता बोकारो चास-बोकारो में महिलाओं ने जिउतिया पर्व मनाया। गुरुवार को माताओं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 09:47 PM (IST)
संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत
संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत

जागरण संवाददाता, बोकारो: चास-बोकारो में महिलाओं ने जिउतिया पर्व मनाया। गुरुवार को माताओं ने निर्जला व्रत रखा। दोपहर में बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर तीन स्थित टू टैंक गार्डेन, सिटी पार्क, सूर्य सरोवर के अलावा गरगा नदी में स्नान किया। पूजा-अर्चना कर भगवान से अपनी संतान के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद पुरोहित ने उन्हें जिउतिया व्रत कथा सुनाई।

पुरोहित ने कहा कि देश में भक्ति एवं उपासना का एक रुप उपवास है, जो मानव में संयम, त्याग, प्रेम व श्रद्धा की भावना को बढ़ाता है। यह व्रत संतान की मंगलकामना के लिए किया जाता है। इसकी कथा महाभारत पर आधारित है। महिलाएं व्रत धारण कर अपने संतान के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। यह माता का संतान के प्रति स्नेह का प्रतीक है। साथ ही भारतीय सभ्यता व संस्कृति की समृद्ध परंपरा है। भगवान श्रद्धालुओं की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। 11 सितंबर को प्रात:काल व्रती पारण करेंगी।

chat bot
आपका साथी