बिनोद बिहारी महतो ने समाज को दी एक दिशा

युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश सिंह यादव ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने दिसोम गुरु शिबू सोरेन एवं मजदूरों के नेता एके राय के साथ मिलकर अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:51 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:51 PM (IST)
बिनोद बिहारी महतो ने समाज को दी एक दिशा
बिनोद बिहारी महतो ने समाज को दी एक दिशा

बोकारो : युवा राजद की ओर से बोकारो हवाई अड्डा के समीप बुधवार को बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश सिंह यादव ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने दिसोम गुरु शिबू सोरेन एवं मजदूरों के नेता एके राय के साथ मिलकर अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी।

उनके देहांत के पश्चात उनके साथियों ने इस लड़ाई को जारी रखा। एकीकृत बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने झारखंड विकास परिषद का गठन किया। इसके बाद ही अलग झारखंड का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। मौके पर अरविद सिंह, अरुण यादव, राजेन्द्र प्रसाद, इम्तियाज खान, जय कुमार, वीरेंद्र यादव, दिनेश्वर सिंह, रमाशंकर यादव, सिटू यादव, राजन ठाकुर, अखिलेश रजक, हरिशंकर यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी