विकास का पैमाना होती अच्छी सड़क

बोकारो : जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक बिरंची नारायण ने बालीडीह गोस्वामी टोला में विधायक मद से निर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jun 2018 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jun 2018 07:40 PM (IST)
विकास का पैमाना होती अच्छी सड़क
विकास का पैमाना होती अच्छी सड़क

बोकारो : जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक बिरंची नारायण ने बालीडीह गोस्वामी टोला में विधायक मद से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। विधयक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना व आइना सड़क होती है। बोकारो विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने को वे प्रयासरत हैं। जनता के सपनों को पूरा करने के लिए वह दिन-रात प्रयासरत हैं। जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, पंचानन सोरेन, संतोष कुमार, मुखिया सोनामुनी मुर्मू, घनश्याम महतो, माथुर मंडल, सरयू प्रसाद गोस्वामी, जयप्रकाश गांधी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी