भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए मिलकर करना होगा प्रयास

भारतीय स्टेट बैक दुग्दा कोल वाशरी शाखा की ओर से दुग्दा पूर्वी पंचायत सचिवालय में बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। यहां बैंक के अधिकारी पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राहकों को ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। बैंक प्रबंधक राज कुमार शर्मा कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी समाज संस्था देश के लिए अभिशाप है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 06:30 PM (IST)
भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए मिलकर करना होगा प्रयास
भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए मिलकर करना होगा प्रयास

संस, दुग्दा: भारतीय स्टेट बैक दुग्दा कोल वाशरी शाखा की ओर से दुग्दा पूर्वी पंचायत सचिवालय में बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। यहां बैंक के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राहकों को ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। बैंक प्रबंधक राज कुमार शर्मा कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी समाज, संस्था, देश के लिए अभिशाप है। सभी लोगों को मिल जुलकर भ्रष्टाचार उन्मूलन में साथ देना चाहिए। कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में आज भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। मौके पर मुखिया करली देवी, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक दिलीप महतो, वकील रजक, रूपलाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी