खेल से स्वस्थ रहता तन-मन : कटियार

तालगड़िया : इलेक्ट्रो स्टील के 16 खाता परिसर में सेकेंड इलेक्ट्रो स्टील फुटबॉल लीग 2017 का श्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Dec 2017 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Dec 2017 07:01 PM (IST)
खेल से स्वस्थ रहता तन-मन : कटियार
खेल से स्वस्थ रहता तन-मन : कटियार

तालगड़िया : इलेक्ट्रो स्टील के 16 खाता परिसर में सेकेंड इलेक्ट्रो स्टील फुटबॉल लीग 2017 का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मैच का उद्घाटन सीइओ सुनील कटियार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर कटियार ने कहा कि जीवन में मनोरंजन जरूरी है। खेल मनोरंजन का सबसे उत्तम साधन है। इसलिए खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा कि खेल से तन-मन स्वस्थ रहता है। प्रबंधन का हमेशा से प्रयास रहता है कि मजदूरों के साथ मिलकर चलें।

सीओओ यूके दीक्षित ने कहा कि प्रबंधन उत्पादन के साथ जनहित के लिए भी तत्पर है। सीएसआर विभाग की यह पहल सराहनीय है। इसके पूर्व सभी टीमों के बीच जर्सी वितरण किया गया। उद्घाटन मैच पीआरओ विभाग एवं आरएमएचएस विभाग के बीच खेला गया। जिसमें आएमएचएस विभाग एक गोल से विजयी रहा। इस अवसर पर सीओओ अजय कुमार, सीएसआर प्रमुख कौशिक गुप्ता, संजय सिन्हा, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार ¨सह, राकेश मिश्रा, एसआर त्रिपाठी, चंडी चटर्जी, सुमन कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी