युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

विपरीत परिस्थतियों में कांग्रेसियों को करना है संघर्ष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 07:49 PM (IST)
युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो जिला युवा कांग्रेस की रविवार को हुई पहली कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा किया गया। बोकारो परिसदन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में युवा कांग्रेस को संघर्ष करना है और अभी संघर्ष का समय है। सभी को मिलजुलकर एकजुटता के साथ कार्य करना है और संगठन को झारखंड में मजबूत करना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रफीक अंसारी ने कहा कि पूरा बोकारो जिला युवा कांग्रेस का परिवार है और इस परिवार में किसी तरह की खटास आती है तो इसका मिलजुलकर समाधान किया जाएगा। आने वाले समय में पूरे झारखंड प्रदेश में बोकारो जिला युवा कांग्रेस का एक अहम योगदान होगा और उसका परचम लहराएगा। इस दौरान नवनियुक्त सोशल मीडिया के स्टेट कोआर्डिनेटर विकास झा, छोटा नागपुर के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर अकरम वारसी, बोकारो जिला कोआर्डिनेटर पवन शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी कुमार रोशन, सहप्रभारी राजीव यादव, प्रदेश महासचिव भूपेश कुमार, प्रमोद कुमार, आशुतोष राय, जिला उपाध्यक्ष नितेश भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज, कृष्णा तांती विधानसभा अध्यक्ष मुर्शीद आलम, अफसर हुसैन, अक्षय पांडेय, धर्मवीर रावत, जिला महासचिव विक्की कुमार, कु जिलानी अंसारी, नईम अख्तर, गौतम चौधरी, ओम झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी