मसीही समुदाय ने की प्रभु यीशु की आराधना

बोकारो चास-बोकारो में मसीही समुदाय के लोगों ने ईस्टर संडे मनाया। लोगों ने प्रभु यीशु की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:54 AM (IST)
मसीही समुदाय ने की प्रभु यीशु की आराधना
मसीही समुदाय ने की प्रभु यीशु की आराधना

बोकारो : चास-बोकारो में मसीही समुदाय के लोगों ने ईस्टर संडे मनाया। लोगों ने प्रभु यीशु की आराधना की। मसीही समुदाय के लोगों ने कहा कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन प्रभु यीशु मसीह जीवित हो गए थे। उनके जीवित होने की याद में ईस्टर संडे मनाया जाता है। प्रभु यीशु ने लोगों को माफ करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने लोगों को प्रेम, दया, शांति व आपसी सद्भाव का संदेश दिया। चास, बोकारो, बालीडीह, कुर्मीडीह के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की आराधना की। इस दौरान सबके कल्याण की कामना की गई। दूसरे के सुख के लिए कष्ट सहने का संकल्प लिया गया। शनिवार की रात इसाई समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान में मोमबत्ती जलाकर दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह को याद किया।

chat bot
आपका साथी