हर दो घंटे में बदल रहा मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता बोकारो बीते एक सप्ताह से मौसम हर दिन बदल रहा है। दिन गर्म रातें ठंडी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 11:00 PM (IST)
हर दो घंटे में बदल रहा मौसम का मिजाज
हर दो घंटे में बदल रहा मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता, बोकारो : बीते एक सप्ताह से मौसम हर दिन बदल रहा है। दिन गर्म, रातें ठंडी हो रही हैं। रात में तापमान कभी बढ़ रहा है तो घट रहा है। मौसम के इस बदलाव को डॉक्टर सेहत के लिए हानिकारक बता रहे हैं। दिन में गर्मी और रात में सर्दी की वजह से बीमारी का ग्राफ भी बढ़ रहा है। मौसम के बदलने से लोग सर्दी, जुकाम व वायरल फीवर जैसी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। सदर अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। भीड़ अधिक होने की वजह से इलाज के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को दोपहर में नगर का तापमान 31 डिग्री और देर रात तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हर दो घंटे पर तापमान में गिरावट और वृद्धि हो रही है।

सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. अर्जुन प्रसाद ने बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने की बात कही। कहा इस मौसम में सुबह-शाम निकलते समय हल्के कपड़े नहीं पहनें। एसी नहीं चलाएं। ठंडी हवा से अपने-आप का बचाव करें। जूस, कोल्डड्रिक, अत्यधिक ठंडा पानी, आइसक्रीम आदि से बचें। संभव हो तो गुनगुना पानी पीएं। सुपाच्य एवं हल्का भोजन और हरी सब्जियों का सेवन करें।

chat bot
आपका साथी