कसमार में जानलेवा हमले में दो गंभीर

संवाद सहयोगी कसमार कसमार थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों पर जानले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 09:57 PM (IST)
कसमार में जानलेवा हमले में दो गंभीर
कसमार में जानलेवा हमले में दो गंभीर

संवाद सहयोगी, कसमार : कसमार थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों को गंभीर चोट लगी है। कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहम्मद नवाब ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना कसमार थाना क्षेत्र से सटे चट्टी गांव की है। वहां दोपहर में सोहित कुमार रजक ने बलदेव कुमार दत्ता के गरदन पर चाकू से हमला कर दिया। बलदेव अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए कसमार जा रहा था। इसी बीच रास्ते में शराब के नशे में सोहित रजक ने बलदेव से पैसों की मांग की। पैसे देने पर इन्कार करने पर सोहित ने बलदेव को पीछे की ओर से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने फौरन उसे कसमार अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर दूसरी घटना खैराचातर क्षेत्र के बसरिया में हुई। यहां सड़क किनारे बैठे अजय रजवार पर मुकुंद करमाली ने अचानक टांगी से बाएं सिर पर वार कर दिया। इसमें वह घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उसे बेहतर ईलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया है। अजय की सिर पर गंभीर जख्म है। परिवार के लोगों का कहना है कि मुकुंद करमाली ने हत्या करने के लिए हमला किया था। दोनों मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी