वार्ता के बाद सत्याग्रह आंदोलन स्थगित

स्वांग (बेरमो) : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 27 जुलाई को सीसीएल की स्वांग परियोजना की ओर से की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 01:00 AM (IST)
वार्ता के बाद सत्याग्रह आंदोलन स्थगित
वार्ता के बाद सत्याग्रह आंदोलन स्थगित

स्वांग (बेरमो) : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 27 जुलाई को सीसीएल की स्वांग परियोजना की ओर से की जा रही प्रदूषित जलापूर्ति के विरोध में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को एसडीएम प्रेम रंजन ने प्रस्तावित आंदोलन के लिए भाजमुयो मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव व महामंत्री कृष्ण दयाल ¨सह को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। एसडीएम से उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद भाजयुमो नेताओं ने अपना आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी।

मंडल अध्यक्ष यादव ने बताया कि गंदे जल की आपूर्ति के विरोध में आहूत अन्न-जल त्याग सत्याग्रह आंदोलन अनुमंडल पदाधिकारी के साथ वार्ता के बाद स्थगित किया गया। एसडीएम ने कहा कि लगातार बारिश होने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। स्थिति सामान्य होने के बाद गंदा जल आपूर्ति से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित पदाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। एसडीएम ने हरहाल में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी