संदेहास्पद परिस्थिति में महिला की मौत

बोकारो थर्मल (बेरमो) : बोड़िया बस्ती की यादव टोला निवासी 25 वर्षीया रेखा उर्फ आतो देवी की संदेहास्पद

By Edited By: Publish:Sun, 29 Nov 2015 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 09:35 PM (IST)
संदेहास्पद परिस्थिति में महिला की मौत

बोकारो थर्मल (बेरमो) : बोड़िया बस्ती की यादव टोला निवासी 25 वर्षीया रेखा उर्फ आतो देवी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी। ससुरालवालों ने मौत का कारण खुद से फांसी लगाना बताया। वहीं मृतका के भाई लालू यादव ने थाना में आवेदन देकर महिला के पति मनोज यादव सहित अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मनोज यादव एवं उसकी मौसी अहिल्या देवी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत बताया। आवेदन के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर मृतका के पति व मौसेरी सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुजूर ने बताया कि महिला ने खुद फांसी लगाई या उसकी हत्या की गयी है, यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी शनिवार की रात लगाई, पति उसी कमरे में सोया हुआ था। उसकी दो बच्ची 5 वर्षीया

श्रृति कुमारी एवं 4 वर्षीया प्रीति कुमारी अपनी मौसेरी दादी अहिल्या देवी के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। अहिल्या देवी ने बताया कि घटना की संध्या पति-पत्नी के झगड़ा हुआ था। उसका विवाह 2009 में हुआ था। मायके तेनुघाट स्थित पिपराडीह के घरवाटांड़ में है।

chat bot
आपका साथी