Jammu Kashmir: भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक, पठानकोट से राहुल गांधी के दिल्ली लौटने की सूचना

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लग गया है। यह यात्रा अब 24 जनवरी से शुरू होगी। राहुल गांधी का 24 जनवरी को जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का भी कार्यक्रम है। राहुल गांधी अब दिल्ली लौट रहे है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 20 Jan 2023 02:12 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jan 2023 02:23 PM (IST)
Jammu Kashmir: भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक, पठानकोट से राहुल गांधी के दिल्ली लौटने की सूचना
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की बात का हवाला दिया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर दस किलोमीटर के बाद ही ब्रेक लग गया है। अब यात्रा फिर से 22 जनवरी से  शुरू होगी। राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण पठानकोट जिला पुलिस ने पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया है। 

राहुल गांधी का 24 जनवरी को जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का कार्यक्रम है। बता दें कि राहुल माधोपुर के रास्ते पठानकोट एयरपोर्ट से वापस दिल्ली रवाना हुए है।

यात्रा में राहुल गांधी जैकेट में दिखे

राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर शुरू हुई बहस शुक्रवार को खत्म हो गई। यात्रा के 125वें दिन राहुल ने टी-शर्ट के ऊपर जैकेट पहन ही ली। सुबज कठुआ के हटली मोढ़ से जब उन्होंने यात्रा शुरू की, तब वह जैकेट में नजर आए। यात्रा के दौरान मौसम का मिजाज भी बिगड़ा हुआ था। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही थी। बता दें कि इस पदयात्रा में शिव सेना के नेता संजय राउत भी नजर आए।

राहुल गांधी की यात्रा दक्षिण भारत से शुरू हुई है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने खूब सुर्खियां बटोरी। जैकेट को लेकर 10 जनवरी को राहुल गांधी ने कहा था कि वह मध्य प्रदेश में गरीब लड़कियों से मिले थे, उन्होंने फटे और पुराने कपड़े पहन रखे थे। इसी कारण उन्होंने तय किया कि वह भी टी-शर्ट में ही यह यात्रा करने की कोशिश करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: टी-शर्ट छोड़ जैकेट में नजर आए राहुल गांधी, बारिश के बीच कठुआ से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की टीम को लग रही ठंड, यात्रा के साथ चल रहे 800 लोग बीच से लौटे

chat bot
आपका साथी