Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल वाहन हादसे का शिकार, डीएसपी और तीन लोग घायल

Amarnath Yatra 2023 जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे उधमपुर पर बाली नाला के पास एक अमरनाथ सुरक्षा के वाहन का हादसा हो गया। हादसे में डीएसपी जम्मू-कश्मीर पुलिस और तीन अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है। एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने नहीं आई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 30 Jun 2023 08:42 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jun 2023 08:52 AM (IST)
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल वाहन हादसे का शिकार, डीएसपी और तीन लोग घायल
अमरनाथ सुरक्षा काफिले का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्‍त, डीएसपी समेत तीन लोग घायल

उधमपुर, एजेंसी: जम्‍मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे उधमपुर पर अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में डीएसपी जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और तीन अन्‍य लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल उधमपुर भेज दिया गया है। 

Udhampur | DSP J&K Police and three others were injured after an Amarnath Security Convoy Vehicle met with an accident near Bali Nallah on Jammu Srinagar NH, Udhampur. Injured people have been shifted to District Hospital Udhampur for treatment: SSP Udhampur Dr Vinod Kumar pic.twitter.com/1GUFjVU6o8— ANI (@ANI) June 30, 2023

वहीं यात्रियों का पहला जत्‍था उधमपुर पहुंचा चुका है। डीसी उधमपुर सचिन कुमार वैश्य ने नारियल फोड़कर व श्रद्धालुओं को हार पहना कर स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा जत्थे के वाहनों को टिकरी से झंडी दिखाकर डीसी ने आगे रवाना किया इस अवसर पर एसएसपी उधमपुर सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे। 62 दिवसीय यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई को समाप्‍त होगी।

साधु-संत भी हुए यात्रा के लिए रवाना

जम्मू शहर के परेड से तीन बसों के जरिए तकरीबन सौ साधु संत बम बम भोले का जाप करते हुए बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। सुबह तकरीबन सवा पांच बजे कड़ी सुरक्षा में इन साधुओं के जत्थे की रवानगी की गई जोकि बाद में बीसी रोड पर बाबा अमरनाथ यात्रा के मुख्य जत्थे में शामिल हो गई। शहर के परेड स्थित गीता भवन और पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में ठहरे हुए साधुओं के लिए प्रशासन ने अलग से बसों की व्यवस्था की थी।

chat bot
आपका साथी