साहब! पति की मौत के बाद सास व देवर करते हैं मारपीट

संवाद सहयोगी ऊना एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालुवाल का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष कां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 06:00 PM (IST)
साहब! पति की मौत के बाद 
सास व देवर करते हैं मारपीट
साहब! पति की मौत के बाद सास व देवर करते हैं मारपीट

संवाद सहयोगी, ऊना : एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालुवाल का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष कांता शर्मा की अगुआई में एएसपी ऊना से मिला। उन्होंने गांव त्यूड़ी की महिला व उसके दो बच्चों से उसके देवर व सास द्वारा प्रताड़ित करने का मामला उठाया। महिला ने उपायुक्त को बताया कि उसके पति की मृत्यु छह माह पहले हुई थी। तब से सास व उसका देवर उसे व उसके बच्चों को मारते पीटते हैं तथा उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हैं। एएसपी ने उन्हें हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को विश्वास दिलाया कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाएंगे।

chat bot
आपका साथी