स्वाइन फ्लू से ऊना निवासी शिक्षक की मौत

चंडीगढ़ में शिक्षक के तौर पर कार्यरत ऊना निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। व्यक्ति पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन था।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 12:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 12:21 PM (IST)
स्वाइन फ्लू से ऊना निवासी शिक्षक की मौत
स्वाइन फ्लू से ऊना निवासी शिक्षक की मौत

जेएनएन, ऊना। चंडीगढ़ में शिक्षक के तौर पर कार्यरत ऊना निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। व्यक्ति पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन था, लेकिन उसका निधन हो गया।

जिले में स्वाइन फ्लू से मौत का यह तीसरा मामला है। हालांकि, तीनों ही मौतें पीजीआइ में हुई हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है।

मृतक डॉ. शशि मूलत गुगलैहड़ जिला ऊना के रहने वाले थे, वह चंडीगढ़ के एक शिक्षण संस्थान में शिक्षक थे। लंबे समय से वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रहा था। दिसंबर में डॉ. शशि कुमार गांव गुगलैहड़ आए थे। इसके बाद पांच जनवरी को दोबारा चंडीगढ़ चले गए।

चंडीगढ़ में उनकी तबीयत नाजुक रहने लगी और बुखार व खांसी की शिकायत हुई। स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार करवाया, हालत में सुधार न होने पर शशि को पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया। पीजीआइ में स्वास्थ्य जांच के बाद उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। इसके बाद डॉ. शशि को उपचार के लिए दाखिल किया गया, लेकिन बीते दिन उनकी मौत हो गई। पीजीआइ चंडीगढ़ की टीम ने दिवंगत शशि के परिजनों का भी स्वास्थ्य जांचा है पर उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए।

ऊना के कार्यकारी सीएमओ डॉ. निखिल सहोड़ ने बताया कि स्वाइन फ्लू से मौत को लेकर विभाग के पास सूचना नहीं है। यह चंडीगढ़ का मामला है और मृतक वहीं पर रहने के साथ ही उपचार करवा रहा था। इसके लिए विभाग अपने स्तर पर जानकारी जुटा रहा है।

पहले भी हो चुकी हैं दो मौतें

इससे पहले भी जिले के संतोषगढ़ व दुलैहड़ में स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें एक व्यक्ति व 14 माह की बच्ची की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। हालांकि, उनका उपचार भी पीजीआइ में चल रहा था और वहां पर उनका निधन हो गया।

chat bot
आपका साथी