एक साल से बिस्तर पर पड़े सुरेश का उपचार करवाएंगे पराशर

संजय पराशर ने एक ऐसे व्यक्ति को रोजगार प्रदान किया है जो सितंबर 2021 से बिस्तर पर पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर पराशर ने निर्णय लिया है कि न केवल उक्त व्यक्ति का उपचार करवाएंगे बल्कि प्रशिक्षण देकर डाटा एंट्री आपरेटर का रोजगार भी देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 05:36 PM (IST)
एक साल से बिस्तर पर पड़े सुरेश का उपचार करवाएंगे पराशर
एक साल से बिस्तर पर पड़े सुरेश का उपचार करवाएंगे पराशर

संवाद सहयोगी, चिंतपूर्णी : संजय पराशर ने एक ऐसे व्यक्ति को रोजगार प्रदान किया है, जो सितंबर 2021 से बिस्तर पर पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर पराशर ने निर्णय लिया है कि न केवल उक्त व्यक्ति का उपचार करवाएंगे बल्कि प्रशिक्षण देकर डाटा एंट्री आपरेटर का रोजगार भी देंगे।

संजय पराशर जनसंपर्क अभियान के तहत वीरवार को जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की हलेड़ पंचायत में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें इस परिवार का पता चला। 38 वर्षीय सुरेश कुमार पिछले वर्ष सितंबर माह से बिस्तर पर पड़ा है। सुरेश कुमार जेबीसी चलाता था। सितंबर में गगरेट में सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसके बाद चलने-फिरने में असमर्थ हो गया।

सुरेश की माता कश्मीरो देवी और पिता बिशन दास ने कहा कि कैप्टन संजय पराशर ने बेटे को उपचार दिलाने का भरोसा दिया है। साथ ही प्रशिक्षण देकर नौकरी देने की भी बात कही है। ऐसे परिवार को आर्थिक तौर पर संबल मिलेगा। कैप्टन संजय के समक्ष उठाई पेयजल और संपर्क रास्तों की समस्या

संजय पराशर ने वीरवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान हलेड़ पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक की। लोगों ने पराशर के समक्ष क्षेत्र में पेयजल समस्या और संपर्क मार्गों की खस्ताहालत का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों में मांग की है कि क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

हलेड़ में महायज्ञ आज, घर-घर पहुंच दिया निमंत्रण:

संजय पराशर शुक्रवार को हलेड़ पंचायत में हवन महायज्ञ करवा रहे हैं। इसके लिए कैप्टन पराशर ने टीम सहित लोगों के घरों में जाकर महायज्ञ में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। पराशर ने कहा कि इलाके की शांति और तरक्की के लिए इस हवन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी