ऊना शहर में आज से होगा वन वे होगा लागू

रोड सेफ्टी क्लब ऊना के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक एसपी ऊना के नेतृत्व में उनके कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में रोड सेफ्टी क्लब ऊना के अध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ऊना शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाजार में वनवे ट्रैफिक को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है,

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:51 PM (IST)
ऊना शहर में आज से होगा वन वे होगा लागू
ऊना शहर में आज से होगा वन वे होगा लागू

जागरण संवाददाता, ऊना : रोड सेफ्टी क्लब ऊना के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक एसपी ऊना दिवाकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोड सेफ्टी क्लब ऊना के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ऊना शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाजार में वन-वे ट्रैफिक को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए रविवार से ही वन वे ट्रैफिक के क्रम को शुरू किया जाएगा। इसे व्यापारियों व जनता के सुझाव से आने वाले दिनों में कुछ दुरुस्त भी किया जा सकता है। व्यापारी व जनता व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक शहर के बीच अनलो¨डग करने पर बैन रहेगा। शहर के बीचोबीच किए गए कब्जों को हटाने के लिए दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा ताकि वह अपने सामान को सड़क तक न फैलाएं और बाजार में आने वाले लोगों को आने जाने में दिक्कत महसूस न हो।

रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि रेहड़ी लगाने के लिए नगर परिषद द्वारा स्थान का चयन कर लिया गया है। आने वाले समय में सभी रेहड़ी लगाने वालों को बेहतर स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि बाजार व मुख्य सड़क पर कब्जों से यातायात में दिक्कत ना हो सके। जल्द ही रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य व पुलिस की टीम व्यापारियों व जनता से मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि यातायात व्यवस्था ठीक हो सके। हेलमेट अपनी सुरक्षा के लिए सभी दो पहिया वाहन चालक पहनें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और नशे में कोई भी गाड़ी न चलाएं, इसको लेकर के भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोती लाल कपिला, निवारण समिति के अध्यक्ष शिव मेहन, नगर परिषद के अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, सु¨रदर ठाकुर, रवि असोत्रा बल¨वदर गोल्डी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी