भजपा की अपने नेताओं पर पकड़ नहीं : अग्निहोत्री

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दोनों दलों ने पूरी ताकत लगा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:39 PM (IST)
भजपा की अपने नेताओं पर पकड़ नहीं : अग्निहोत्री
भजपा की अपने नेताओं पर पकड़ नहीं : अग्निहोत्री

संवाद सहयोगी, मैहतपुर : लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दोनों दलों ने पूरी ताकत लगा दी है। सोमवार देर शाम रायपुर सहोड़ां में कांग्रेस की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ठाकुर रामलाल ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, सदर विधायक सतपाल रायजादा ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। अग्निहोत्री ने कहा भाजपा  अपने नेताओं पर पकड़ नहीं बना पाई है, जिस कारण नेता इस पार्टी को छोड़ रहे हैं। पहले सुखराम अब सुरेश चंदेल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिए हैं। मोदी सरकार  हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, ट्रिपल आइटी आदि वादों को पूरा करने में नाकाम रही।

मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया : कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। देश में महंगाई बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को उनका हक नहीं मिल पाया है।

chat bot
आपका साथी