हिमाचल में खुले सबसे ज्यादा इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत ग्राहकों के खाते खोलने में हिमाचल प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:07 AM (IST)
हिमाचल में खुले सबसे ज्यादा इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते
हिमाचल में खुले सबसे ज्यादा इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते

संवाद सहयोगी, ऊना : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत ग्राहकों के खाते खोलने में हिमाचल प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देशभर में 73,437 खाते खोले गए जिसमें प्रदेश में लगभग 13 हजार खाते खोले गए हैं जबकि 9253 खाते खोलने के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं, प्रदेश में ऊना डाक मंडल ने सबसे ज्यादा 3800 खाते खोले हैं।

इंडिया पोस्ट पेमेंट के तहत खाते खोलने के लिए विशेष शिविर का आयोजन सभी डाकघरों में 25 सितंबर को किया गया। इस दौरान ऊना डाक मंडल ने सबसे अधिक खाते खोले। प्रदेश के अन्य जिलों के डाक मंडलों के तहत चंबा में 505, देहरा 968, धर्मशाला 750, हमीरपुर 1292, बिलासपुर 466, कुल्लू 368, मंडी 1139, नाहन 679, सोलन 1200, शिमला 1377 तथा रिकांगपिओ में 137 खाते खोले गए। पूर्णतया पेपरलेस है खाता

इंडिया पोस्ट पेमेंट खाता पूर्णतया पेपरलेस है। इसमें लेनदेन पूर्णरूप से डिजिटल माध्यम द्वारा किया जाता है। जमा एवं निकासी की सुविधा खाताधारक अपने घरद्वार पर पोस्टमैन के माध्यम से ले सकते हैं। खाताधारक घर बैठे ऐप के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में नकदी जमा, बिजली बिल, मोबाइल एवं डिश रिचार्ज, आधार से जुड़ी सब्सिडी, पेंशन प्राप्ति एवं अन्य डिजिटल लेनदेन कर सकता है।

---

डाक विभाग कोरोना महामारी में हर समय में लोगों के साथ खड़ा है। 25 सितंबर को वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन प्रदेश में किया गया। हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक खाते खोले गए हैं। इसमें ऊना डाक मंडल ने 3800 लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ जोड़ा है।

-रामतीर्थ शर्मा, अधीक्षक ऊना डाक मंडल।

chat bot
आपका साथी