चिंतपूर्णी में हर‍ियाणा के युवक की संद‍िग्‍ध मौत, पुल‍िस जांच में जुटी

ऊना ज‍िला के तहत आने वाले शक्‍‍ितपीठ मां चिंतपूर्णी धाम में हरियाणा से आए एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

By Munish DixitEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 04:42 PM (IST)
चिंतपूर्णी में हर‍ियाणा के युवक की संद‍िग्‍ध मौत, पुल‍िस जांच में जुटी
चिंतपूर्णी में हर‍ियाणा के युवक की संद‍िग्‍ध मौत, पुल‍िस जांच में जुटी

जेएनएन, चिंतपूर्णी। ह‍िमाचल प्रदेश के ऊना ज‍िला के तहत आने वाले शक्‍‍ितपीठ मां चिंतपूर्णी धाम में हरियाणा से आए एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रिंस सपुत्र विशंभर नाथ निवासी हाउसिंग कालोनी सेक्टर चार, रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर पुल‍िस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में फिहलाल युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं पाया गया है, साथ ही म़ृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस जानकारी अनुसार प्रिंस रविवार रात को एक सराय में अपने चार दोस्तों के साथ ठहरा हुआ था, सोमवार सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल शुरू की। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने मामला देहरा क्षेत्र का होने का घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

रविवार को रात दस बजे के करीब प्रिंस ने अपने दोस्तों के साथ एक सराय में ठहरने के लिए कमरा लिया। तभी रात को युवक को घबराहट सी हुई और तो साथ चल रहे लंगर वालों ने उसे नींबू पानी पिलाया। इसके बाद युवक की तबीयत कुछ ठीक हुई और वो सो गया। जब सोमवार सुबह सात बजे उसके दोस्त उठ गए और वह उठा नहीं तो उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और अपने पीछे दो लड़कियों को छोड़ गया है। उधर, पुलिस थाना देहरा  के एएसआई मलकीत कुमार ने बताया कि  शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। जबकि पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन की है और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। इसके साथ मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी