कर्मचारियों को बताए आग पर काबू पाने के तरीके

भारतीय डाक उप अभिलेख कार्यलय ऊना के कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने के लिए मॉक ड्रिल फोटो संवाद सहयोगी ऊना भारतीय डाक विभाग उप अभिलेख कार्यालय ऊना में शनिवार को फायर ब्रिगेड ऊना की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों फायरमैन मुकेश कुमार व धर्मवीर सिंह ने डाक कर्मचारियों को आग से बचाव करने की जानकारी दी। अगर आग लगते ही इस पर फास्ट अटेक कर आग पर काबू पा लिया जाए तो बड़ा हादसा होने से रोका जा सकता है। फायर कर्मियो ने आग लगने के कारण प्रकार व नियंत्रण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को अभ्यास करवाया गया। मॉक ड्रिल में अनिल कुमार सब रिकॉर्ड ऑफिसर डाक विभाग ऊना शिवम शर्मा राकेश कुमार गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 04:59 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:44 AM (IST)
कर्मचारियों को बताए आग पर काबू पाने के तरीके
कर्मचारियों को बताए आग पर काबू पाने के तरीके

फोटो 24

संवाद सहयोगी, ऊना : भारतीय डाक विभाग उप अभिलेख कार्यालय ऊना में शनिवार को फायर ब्रिगेड ऊना की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों फायरमैन मुकेश कुमार व धर्मवीर सिंह ने डाक कर्मचारियों को आग से बचाव करने की जानकारी दी। अगर आग लगते ही इस पर फास्ट अटेक कर आग पर काबू पा लिया जाए तो बड़ा हादसा होने से रोका जा सकता है। फायर कर्मियों ने आग लगने के कारण, प्रकार व नियंत्रण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में अनिल कुमार सब रिकॉर्ड ऑफिसर डाक विभाग ऊना, शिवम शर्मा, राकेश कुमार, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी