सूने पड़े मकान से उड़ाए बर्तन व स्कूटर

पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 07:01 AM (IST)
सूने पड़े मकान से उड़ाए बर्तन व स्कूटर
सूने पड़े मकान से उड़ाए बर्तन व स्कूटर

संवाद सहयोगी, अम्ब : पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं। ताजा मामले में चोर स्तोथर गांव में करीब दो सप्ताह से बंद पड़े एक घर के ताले तोड़कर घर में पड़े बर्तनों पर हाथ साफ कर गए। इतना ही नहीं चोर जाते-जाते घर के बरामदे में खड़े एक पुराने स्कूटर को भी साथ ले गए। हरपाल सिंह निवासी स्तोथर ने बताया कि वह अपने पुत्र की बीमारी के कारण उसके साथ रोपड़ में रहता है। उसका घर पिछले दो हफ्तों से बंद पड़ा था। वे जब घर आए तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और घर के अंदर से कीमती सामान तो नहीं, बल्कि घर में रखे बर्तन बगैरा और बरामदे में खड़ा पुराना स्कूटर गायब था। इस बारे में थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी