सात तक मांगें न मानी तो दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक

संवाद सहयोगी ऊना मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने युवा अनुबंधित डॉक्टरों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:25 AM (IST)
सात तक मांगें न मानी तो दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक
सात तक मांगें न मानी तो दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक

संवाद सहयोगी, ऊना : मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने युवा अनुबंधित डॉक्टरों के समर्थन में काले बिल्ले लगाकर काम किया। ये नौ अगस्त तक काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। अगर फिर भी मुद्दे को सुलझाया नहीं गया तो सात दिन के लिए दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू की जाएगी। उसके बाद 16 तारीख के बाद पूर्ण बंद करने पर प्रदेश के सभी चिकित्सक मजबूर हो जाएंगे।

चिकित्सकों ने कहा कि जब यह ग्रेड पे इंसेंटिव पूरे प्रदेश के अनुबंधित कर्मचारियों को 2016 की अधिसूचना के बाद मिल रहा है और तो अब ऐसी क्या स्थिति आन पड़ी कि इस कोरोना जैसी महामारी के बीच सैलरी पर कैंची चलाई जा रही है। सरकार से गुजारिश है कि जल्द स्थिति स्पष्ट करें कि यह ग्रेड पे इंसेंटिव देंगे या नहीं। इस दौरान डॉ. अभिषेक, डॉ. विवेक, डॉ. पियूष वोहरा, डॉ. मनीश, डॉ. अतुल, डॉ. अंशुल, डॉ. इंदू, डॉ. सुषमा, डॉ. एसके बंसल, डॉ. सुमित दुबे, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. पियूष नंदा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी