सेना में भर्ती होने के लिए कड़ाके की ठंड में तड़के मैदान पर दौड़े दो हजार युवा, देखिए तस्‍वीरों में

ज़िला मुख्यालय के इंदिरा स्टेडियम में तीन जिलों के लिए सेना की भर्ती रैली तड़के शुरू हो गई। पहले दिन वीरवार को दो हज़ार से अधिक युवक भर्ती के लिए पहुंचे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 09:39 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 12:52 PM (IST)
सेना में भर्ती होने के लिए कड़ाके की ठंड में तड़के मैदान पर दौड़े दो हजार युवा, देखिए तस्‍वीरों में
सेना में भर्ती होने के लिए कड़ाके की ठंड में तड़के मैदान पर दौड़े दो हजार युवा, देखिए तस्‍वीरों में

ऊना, जेएनएन। ज़िला मुख्यालय के इंदिरा स्टेडियम में तीन जिलों के लिए सेना की भर्ती रैली तड़के शुरू हो गई। पहले दिन वीरवार को दो हज़ार से अधिक युवक भर्ती के लिए पहुंचे। बुधवार आधी रात को ही इन युवकों को मैदान में एंट्री दे दी गई। दस्तावेज चेक करने के बाद मैदान में फिसलन होने से भर्ती प्रक्रिया देर रात को शुरू होने में विलंब हो गया। सुबह 7 बजे के करीब मैदान में दौड़ शुरू हो सकी। इससे पहले रात भर सेना के जवान मैदान के ट्रैक को सुखाने के लिए जुटे रहे।

बुधवार शाम को युवक यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। उनके भोजन व ठहरने की व्यवस्था पूरी की गई थी। ज़िला प्रशासन की ओर से भर्ती स्थल में सभी तरह की व्यवस्थाओं को देखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी भी मैदान पहुंचे थे।

ऊना जिला के इंदिरा स्‍टेडियम में वीरवार अल सुबह सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवा अधिकारियों को अपने दस्‍तावेज चेक करवाते हुए।

 

ऊना में सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवा वीरवार अल सुबह कड़ाके की ठंड के बीच दस्‍तावेज चेक करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए। हिमाचल में तीन दिन लगातार बर्फबारी पड़ने के बाद साफ हुए मौसम के कारण रात को खूब कोहरा पड़ा, जिस कारण ठंड और प्रचंड हो गई है।

chat bot
आपका साथी