नहर में लापता सेना के जवान का शव बरामद

शव का पोस्टमार्टम कराकर सेना के हवाले किया। वीरवार शाम के समय पूरे सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ गुरप्रीत सिंह का उसके पैतृक गांव चताड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक सेना के तीन आरआर रेजिमेंट का सैनिक गुरप्रीत सिंह हाल ही में डेढ़ महीने की छुट्टी घर आया हुआ था। वह जेएंडके के श्रीनगर में तैनात था। घर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jun 2019 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 06:41 AM (IST)
नहर में लापता सेना के जवान का शव बरामद
नहर में लापता सेना के जवान का शव बरामद

संवाद सूत्र, बहडाला : पंजाब के गंगूवाल में चताड़ा निवासी सेना के जवान गुरप्रीत सिंह का शव वीरवार सुबह नहर से बरामद हुआ है। पंजाब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद सेना के हवाले किया। वीरवार शाम सैन्य व राजकीय सम्मान से गुरप्रीत सिंह का पैतृक गांव चताड़ा में अंतिम संस्कार किया गया।

सेना के तीन आरआर रेजीमेंट का सैनिक गुरप्रीत सिंह हाल ही में डेढ़ महीने की छुट्टी घर आया था। वह जेएंडके के श्रीनगर में तैनात था। घर आने के बाद वह 21 जून को दोस्तों के साथ कहीं चला गया था और वापस नहीं लौटा था। उसके बारे में जब पता किया गया तो बताया जा रहा था कि उसी रोज पंजाब के गंगूवाल में एक कार नहर में समा गई थी। उसमें सेना के जवान के दो साथियों की मौत हो गई थी लेकिन गुरप्रीत का कोई पता नहीं चल सका था। कार को नहर से बरामद कर लिया गया था लेकिन गुरप्रीत सिंह का कोई सुराग नहीं लगा था। गुरप्रीत की पत्नी सुखविद्र कौर को आशा थी कि उनके पति शायद लौट आएंगे। वीरवार को उनकी अंतिम आस भी समाप्त हो गई और वह पति के चेहरे को भी अंतिम दफा अच्छी तरह से नहीं देख पाई। गुरप्रीत अपने पीछे माता-पिता के अलावा चार महीने की बेटी, पत्नी को छोड़ गया।

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रघवीर सिंह ने बताया कि सैनिक की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इससे पहले उसे सेना की ओर से कैप्टन अभिनव शर्मा की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम मुख्यालय डॉ. सुरेश जसवाल व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी