सिंचाई योजनाओं से बदलेगी गगरेट की तस्वीर

सिचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग लगभग 17 करोड़ की लगात से 25 सिचाई योजनाए शुरू करने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 04:58 PM (IST)
सिंचाई योजनाओं से बदलेगी गगरेट की तस्वीर
सिंचाई योजनाओं से बदलेगी गगरेट की तस्वीर

संवाद सहयोगी, गगरेट : सिचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग लगभग 17 करोड़ की लागत से 25 सिचाई योजनाएं शुरू करने जा रहा है। इनमें से करीब 13 योजनाएं पुरानी हैं। वहीं 12 नई योजनाएं छह महीने में बनकर तैयार हो जाएंगी। विभाग का लक्ष्य है जैसे जैसे यह योजनाएं बनकर तैयार हो जाएं, इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 25 स्कीमों के अतिरिक्त एक पेयजल योजना भी बनाई जाएगी, जो जाडला कौड़ी में दो गावों की पानी की आपूर्ति करेगी। इन सभी योजनाओं से लगभग 300 हेक्टेयर भूमि सिचाई योग्य हो जाएगी और इसका लाभ भी एक दर्जन गावों के किसानों को मिलेगा।

सिचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की करीब 13 स्कीम किसी न किसी कारण की वजह से बंद थी, जो ठप पड़ी हुई थी। विभाग द्वारा उन पेयजल योजनाओं में आवश्यक सुधार करके उन्हें जल्द ही जनता को समर्पित करवाने की शुरुआत कर दी है।

इन गांवों को मिलेगी सिचाई सुविधा

25 सिचाई योजनाओं में गांव दियोली, संघनेई, अम्बोटा में दो, कलोह, बढोह, टटेहड़ा में दो, मवा सिधिया, कुठेड़ा जसवाला में तीन लोहारली में चार, गुगलैहड़ में दो, जाडला कोड़ी में दो और बढ़ेडा राजपूतां में सिचाई योजनाएं शुरू हो जाएंगी। एक पेयजल योजना गाव जाडला कौड़ी में शुरू होगी, जो लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार हो रही है।

लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर इन सभी योजनाओं को पूरा करने में जुटा है। विभाग की यही कोशिश है कि इन्हें जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए। जैसे-जैसे योजनाएं तैयार होती जाएंगी, विभाग इन्हें जनता को समर्पित करता जाएगा।

-अश्वनी बंसल, एसडीओ आइपीएच विभाग गगरेट

chat bot
आपका साथी