चारदिवारी के बवाल पर मलांगढ़ ने किया कॉलेज का दौरा

संवाद सूत्र, बंगाणा : कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामदास मलांगढ़ ने शनिवार क

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 10:02 PM (IST)
चारदिवारी के बवाल पर मलांगढ़ ने किया कॉलेज का दौरा

संवाद सूत्र, बंगाणा : कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामदास मलांगढ़ ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय बंगाणा का निरीक्षण किया। बंगाणा के कॉलेज की चारदीवारी व मैदान बनाने का कार्य चल रहा है। कॉलेज के प्राचार्य व स्टाफ ने चारदीवारी के लगने का विरोध जताया था। कॉलेज प्राचार्य सुरेंद्र ¨सह का कहना है कि हमें बच्चों के लिए करीब सत्तर मीटर का मैदान चाहिए और इस चारदीवारी से मात्र 50 मीटर ही खेल का मैदान रह रहा है। कॉलेज के प्राचार्य व स्टाफ ने इसकी शिकायत पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामदास मलांगढ़ से की थी। शनिवार को मलांगढ़ ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नवीन सूद व अन्य स्टाफ के साथ मौके पर जाकर मैदान का मुआयना किया।

लोक निर्माण विभाग से उपरोक्त मैदान को भी नपाया, लेकिन किसी हालत में मैदान 70 मीटर नहीं बन रहा है। मैदान के बीच पांच आम के पेड़ हैं, जिन्हें नहीं काटा जा सकता। कॉलेज मैदान के साथ में एक ¨लक रोड भी निकल रहा है, जो बंगाणा से तमलेट से चपलाह तक जाता है। ऐसे में विभाग उपरोक्त रोड को भी बंद नहीं किया जा सकता। विभाग सरकारी भूमि पर ¨लक रोड की जगह रखकर ही मैदान का निर्माण करवा रहा है। कॉलेज के खेल मैदान के लिए व चारदीवारी के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस मौके पर स्थानीय उपप्रधान मेहर चंद सुखिया, राजपूत कल्याण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल ¨सह, प्रधान रमेश डुमखर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी