नगर परिषद सोलन में सफाई कर्मचारियों की कमी

सोलन नगर परिषद बीते कई समय से सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 03:49 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 03:49 PM (IST)
नगर परिषद सोलन में सफाई कर्मचारियों की कमी
नगर परिषद सोलन में सफाई कर्मचारियों की कमी

संवाद सहयोगी, सोलन : नगर परिषद सोलन लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। बार-बार सरकार को अवगत करवाने के बाद भी किसी भी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं हुई है। आलम यह है कि इस दौरान कई सफाई कर्मी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। वर्तमान में सोलन नगर परिषद में करीब 72 सफाई कर्मचारी हैं, जबकि जरूरत इससे दोगुनी है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि शहर का साफ रखने में नगर परिषद को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। रोजाना कई सफाई कर्मचारी अवकाश पर रहते हैं। इसका खामियाजा भी आम लोगों को उठाना पड़ता है। हालांकि सोलन नगर परिषद ने कुछ लोगों को आउटसोर्स पर भी रखा है, लेकिन इन सबके बावजूद सफाई कर्मियों की कमी परिषद झेल रही है। वर्तमान में सोलन शहर में 15 वार्ड हैं। एक वार्ड में करीब आठ से 10 कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, लेकिन इस समय सफाई कर्मचारियों की इतनी संख्या नहीं है। इसके चलते शहर में आए दिन सफाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में परिषद को करीब 150 सफाई कर्मियों की जरूरत है, लेकिन मौजूदा समय में नगर परिषद के पास करीब 72 कर्मचारी हैं।

सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि सफाई कर्मियों की कमी है। इस बारे में सरकार को भी कई बार लिखा गया है, लेकिन अभी तक सफाई कर्मियों की नियुक्ति के बारे में सरकार ने कोई भी फैसला नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी