11 स्थानीय निकायों को मिलेगा अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार

नगर पंचायत अकी को अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 08:59 AM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 08:59 AM (IST)
11 स्थानीय निकायों को मिलेगा अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार
11 स्थानीय निकायों को मिलेगा अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार

-25 दिसंबर को मनाली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देंगे सम्मान

-नगर परिषद पालमपुर, रामपुर, नैनादेवी, सुंदरनगर, बिलासपुर व नूरपुर और नगर पंचायत अर्की, राजगढ़, चौपाल, नादौन और सरकाघाट चयनित योगेश चौहान, अर्की

नगर पंचायत अर्की सहित प्रदेश के 11 स्थानीय निकायों को अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार के लिए चयनित किया है। स्वच्छता सहित अन्य निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरने पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इनमें नगर परिषद पालमपुर, रामपुर, नैनादेवी, सुंदरनगर, बिलासपुर व नूरपुर और नगर पंचायत राजगढ़, चौपाल, नादौन और सरकाघाट को यह पुरस्कार मिलेगा। जिला सोलन से अर्की नगर पंचायत का ही चयन हुआ है।

25 दिसंबर को मनाली में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिषदों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे। नगर पंचायत अर्की के कनिष्ठ सहायक रामकरण ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित सभी मापदंडों पर नगर पंचायत खरी उतरी है। आवेदन करने के बाद सरकार की तरफ से बनाई गई विभिन्न विभागों की कमेटी ने दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था जांची थी।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रदेश स्तर पर इस पुरस्कार की घोषणा की थी। नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष वीना ठाकुर, उप प्रधान नानक चंद, पार्षद आशा परिहार, बालकराम, प्रदीप, तुलसी गुप्ता, सावित्री गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, कमल कुमार व हंसराज गुप्ता ने कहा कि लोगों के सहयोग से नगर पंचायत अर्की ने यह सफलता प्राप्त की है। इन सभी ने प्रदेश सरकार का भी आभार प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी