लायक राम बने ग्राम सुधार सभा के प्रधान

ग्राम सुधार सभा नौणी-धोबटन कि महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 05:32 PM (IST)
लायक राम बने ग्राम सुधार सभा के प्रधान
लायक राम बने ग्राम सुधार सभा के प्रधान

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ग्राम सुधार सभा नौणी-धोबटन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रधान लायक राम शुक्ला को चुना गया। बैठक की अध्यक्षता चेतराम ठाकुर ने की। सभा के सचिव पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि उपप्रधान हेमराज ठाकुर का बनाया गया। सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, सहसचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष राम लाल ठाकुर, सलाहकार तुलसी राम भाटिया तथा गोपाल, बंसी राम, चेतराम ठाकुर, जयदेव ठाकुर, रामदत्त ठाकुर, खेमराज ठाकुर, मेहरचंद, ठाकुरु राम, नीम चंद, हरिराम को सदस्य बनाया गया। प्रधान लायक राम शुक्ला ने कहा कि ये सभा पहले धोबटन तक ही सीमित थी और इसका दायरा बढ़ाकर अब नौणी को मिलाकर सुधार सभा नौणी-धोबटन का गठन किया।

शुक्ला ने बताया कि सभा दाड़लाघाट पंचायत से लगते सभी गांव व क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करेगी। साथ ही अंबुजा सीमेंट कंपनी में लंबित मांगों को उठाएगी। इस अवसर पर तुलसी देवी, कलावती, रीता देवी, बिमला देवी, रेखा, मनोरमा, बंती, माया, अनिल कुमार, मेहरचंद, दिला राम, मदन शर्मा, चेतराम, खेमराज, जयदेव ठाकुर, जयचंद, धर्म सिंह, भीम सिंह, बंसी राम भाटिया, जुल्फी देवी, धर्म चंद, तुलसी राम, जय देव बागा, राकेश ठाकुर, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी