हिमाचल की बेटियां हैंडबॉल की राष्ट्रीय चैंपियन

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में संपन्न हुई 42वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की बालाओं ने हरियाणा को 33 के मुकाबले 35 गोलों से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 06:23 AM (IST)
हिमाचल की बेटियां हैंडबॉल की राष्ट्रीय चैंपियन
हिमाचल की बेटियां हैंडबॉल की राष्ट्रीय चैंपियन

संवाद सहयोगी, बद्दी : हिमाचल की बेटियां हैंडबॉल की राष्ट्रीय चैंपियन बन गई हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल की जूनियर टीम ने हरियाणा को 33 के मुकाबले 35 गोलों से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम के मैनेजर विनोद गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश की टीम छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्यप्रदेश को हराकर फाइनल में पहुंची थी। टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंदकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष ढिल्लों, उपाध्यक्ष अशोक भुट्टो, मंडी जिला के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, शिमला जिला के अध्यक्ष डॉ. लालचंद शर्मा, महासचिव डॉ. राजकुमार, कांगड़ा जिला के अध्यक्ष मनीष शर्मा, महासचिव संदीप मित्तल, बिलासपुर जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष विजय कुमार, सोलन जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, महासचिव राजेश शर्मा, सिरमौर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह ठाकुर, महासचिव वीरेंद्र शर्मा, कुल्लू जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह कालरा, महासचिव अनुज चौधरी, प्रदेश हैंडबॉल संघ के खुशीराम गर्ग, अशोक गौतम, दीपक ठाकुर, विवेक पठानिया, अंशुल शर्मा, मनीष राणा, वीरेंद्र शर्मा, रफीक अहमद, विजय कुमार, गौरव चौधरी, गोपाल सिंह व जिला सोलन मीडीया प्रभारी सुरेंद्र अत्री आदि ने खिलाडि़यों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी