शिलाई में प्रसव के बाद महिला की मौत

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोटी-बोंच के गांव लाणी की 30 वर्षीय महिला श्यामा देवी पत्नी गीता राम ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के पश्चात महिला की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण शुक्रवार मध्य रात्री परिजन उसे उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले आए। मगर महिला ने रास्ते में ही दम तोड दिया। जबकि बच्चा सही सलामत है बताया जा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Dec 2019 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 06:19 AM (IST)
शिलाई में प्रसव के बाद महिला की मौत
शिलाई में प्रसव के बाद महिला की मौत

जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। ग्राम पंचायत कोटी-बोंच के गांव लाणी की 30 वर्षीय महिला श्यामा देवी पत्नी गीता राम ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के पश्चात उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। शुक्रवार रात स्वजन उसे शिलाई अस्पताल ले जाने के लिए निकले लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्चा सही सलामत है। बताया जा रहा है कि महिला का यह पांचवा बच्चा था। महिला का उपचार सोलन अस्पताल से चल रहा था। शिलाई अस्पताल के डॉ. शीतल ने बताया कि शुक्रवार रात को प्रसव के बाद महिला को शिलाई अस्पताल लाया गया था, मगर अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी