सड़क सुरक्षा के लिए चलाया अभियान

सिरमौर जिला में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक करने के लिए 10 फरवरी तक परिवहन विभाग के सौजन्य से 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने नाहन में परिवहन विभाग के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन बारे एक बैठक अध्यक्षता करते हुए दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 04:17 PM (IST)
सड़क सुरक्षा के लिए चलाया अभियान
सड़क सुरक्षा के लिए चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर जिला में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 10 फरवरी तक परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। उपायुक्त ललित जैन ने नाहन में अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी ली। सप्ताह में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य स्थानों पर बैनर, साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। उपमंडल व तहसील स्तर पर वाहन चालकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। चालकों की आंखों की जांच भी करवाई जाएगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का इस्तेमाल करने तथा निर्धारित गति में वाहन चलाने बारे जागरूक किया जाएगा। विभाग को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में प्रात:कालीन सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान भी इस मौके पर उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी