देश के विकास में महिला व पुरुष का योगदान एक समान

उपायुक्त राम कुमार गौतम ने कहा है कि देश के आर्थिक विकास व उन्नति में महिलाओं व पुरुषों का एक समान योगदान होता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Dec 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 22 Dec 2021 05:40 PM (IST)
देश के विकास में महिला व पुरुष का योगदान एक समान
देश के विकास में महिला व पुरुष का योगदान एक समान

जागरण संवाददाता, नाहन : उपायुक्त राम कुमार गौतम ने कहा है कि देश के आर्थिक विकास व उन्नति में महिलाओं व पुरुषों का योगदान एक समान है। राम कुमार गौतम बुधवार को नाहन के बचत भवन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कोई भी मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने विभागीय स्तर पर गठित समितियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित किसी भी छोटे मामले को अनदेखा न करें।

सचिव विधिक प्राधिकरण सेवाएं माधवी सिंह ने महिलाओं को कार्य स्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने व अपने अधिकारों को जानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इच्छा के खिलाफ छूना या छूने की कोशिश करना, जिससे महिला असहज महसूस करती है, अश्लील तस्वीरें, फिल्में या अन्य सामग्री दिखाना यौन उत्पीड़न है। सेमिनार के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजेंद्र नेगी ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक विकास के कार्यक्रमों की जानकारी दी। त्रिलोकपुर में निश्शुल्क कानूनी सेवाओं पर किया जागरूक

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सिरमौर की ओर से विकास खंड नाहन के अंतर्गत पंचायत त्रिलोकपुर में आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव माधवी सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा दी जाने वाली निश्शुल्क कानूनी सलाह व सहायता लेने के बारे लोगों को जागरूक किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी