त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, हिमाचल और उत्‍तराखंड में टूटेगा सरकार रिपीट न होने का मिथक

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे दिन के प्रथम सत्र की पहली बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए पहुंचे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 01:58 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 02:04 PM (IST)
त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, हिमाचल और उत्‍तराखंड में टूटेगा सरकार रिपीट न होने का मिथक
त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, हिमाचल और उत्‍तराखंड में टूटेगा सरकार रिपीट न होने का मिथक

नाहन, जेएनएन। दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे दिन के प्रथम सत्र की पहली बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए पहुंचे। मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा हिमाचल व उत्तराखंड में माना जाता है कि यहां सरकार रिपीट नहीं होती। उन्होंने दावे के साथ कहा कि जिस तरह से सरकारें और भाजपा कार्य कर रही है, उसके बाद यह मिथक भी टूट जाएगा और निश्चित रूप से दोनों राज्यों में कमल का फूल ही खिलेगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्‍टर राजीव बिंदल के संगठन नेतृत्व की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा 100 फ़ीसद पन्ना प्रमुख तथा हर बूथ स्तर को डिजिटलाइज किए जाने का जो लक्ष्य लिया है, वही सबसे बड़ा हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का मंत्र होगा।

उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के इस प्रथम आयोजन की तमाम गतिविधियों और रूपरेखा सहित कार्यकर्ताओं के अनुशासन को देखते हुए उन्हें बधाई भी दी है। उन्होंने कहा यहां आकर अगर कार्यकर्ताओं को कुछ सिखाया गया है तो कुछ सीखने को भी मिला है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत बोले पहले उत्तराखंड का मुख्यमंत्री निवास खाली रहता था। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कभी नोएडा नहीं आता था। नोएडा उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और वहां जाकर कोई अगर भ्रष्टाचार में डूब जाएगा तो मिशन रिपीट कैसे होगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा हर महीने जाते हैं। देश व प्रदेश की को इस आर्थिक राजधानी से काफी लाभ मिलता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा हिम केयर जैसी योजना से प्रदेश के लोगों को बेहतर व मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र के नियमित दौरे दूरगामी विकास का बड़ा दावा है।

chat bot
आपका साथी