बर्खास्त हो सरकार, जल्द हों चुनाव

धूमल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में वीरभद्र सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 18 Jul 2017 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jul 2017 10:02 AM (IST)
बर्खास्त हो सरकार, जल्द हों चुनाव
बर्खास्त हो सरकार, जल्द हों चुनाव

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा विधायक दल ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अगुवाई में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा व प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा चुनाव जल्द करवाने की मांग की। 

धूमल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में वीरभद्र सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई

अधिकार नहीं है। राज्य में एक के बाद एक दिल दहलाने वाली घटनाओं ने देवभूमि को न केवल शर्मसार किया

बल्कि देशभर में बदनाम भी कर दिया है। कांग्रेस सरकार केहस्तक्षेप से निर्दोष लोगों को दोषी बनाना और दोषियों को बचाने का प्रयास करना लगातार जारी है। इस कारण जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ चुका है। कोटखाई क्षेत्र की मासूम स्कूली छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले से पूरे प्रदेश में भय का माहौल है।

इस घटना के बाद प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली लगातार संदेह के घेरे में है। पुलिस प्रशासन की

कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि असली दोषियों को बचाने का प्रयास कर निर्दोष लोगों को दोषी ठहराया जा रहा है। वहीं, सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज से पहले दोषियों की फोटो वायरल होना और फिर उन्हें हटा लेने के मामले से साफ है कि प्रदेश सरकार के  दबाव में पुलिस प्रशासन यह सब कर रहा है।

जनता के भारी दबाव से प्रदेश सरकार ने मामले को सीबीआइ को तो सौंप दिया लेकिन प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन ने मामले को जिस तरह से उलझा दिया है, उसकी भाजपा निंदा करती है। मंडी जिला के करसोग के सेरी कतांडा बीट के वनरक्षक होशियार सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था की पोल खुली है। प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म जैसी वारदातों ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज है।

यह भी पढ़ें: 

chat bot
आपका साथी