प्रदेश युकां अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज

संवाद सूत्र, नेरवा : चौपाल यूथ काग्रेस की बैठक शुक्रवार को प्रदेश यूथ काग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 03:01 AM (IST)
प्रदेश युकां अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज
प्रदेश युकां अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज

संवाद सूत्र, नेरवा : चौपाल यूथ काग्रेस की बैठक शुक्रवार को प्रदेश यूथ काग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। बैठक में भू-राजस्व की धारा 118 के संशोधन के खिलाफ आवाज उठाई गई। समस्त कार्यकर्ताओं ने धारा 118 के संशोधन का विरोध किया। बैठक के बाद यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनीष ठाकुर के नेतृत्व में चौपाल बाजार में जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। पुतला जलाते समय पुलिस ने यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस की इन कार्यकर्ताओं से साथ झड़प भी हुई। चौपाल थाने में गैरकानूनी तौर पर जुलूस निकलने पर प्रदेश यूथ काग्रेस अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारा 118 में संशोधन के खिलाफ एसडीएम मुकेश रिपासवाल के माध्यम से राजयपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश यूथ काग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, महासचिव विनोद जिंटा, प्रदेश काग्रेस महासचिव धीरेंद्र चौहान, ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा, नाग चंद तुलीयान मौजूद रहे। डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि बिना पूर्व सूचना व बिना अनुमति पुतला जलाने व अस्पताल मार्ग को बंद करने पर आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इन गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी