मानसून सत्र: मौसम से नुकसान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, कांग्रेस ने किया वाकआउट

Monsoon Session हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस ने सुबह ही हंगामा शुरू कर दिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 11:17 AM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 11:30 AM (IST)
मानसून सत्र: मौसम से नुकसान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, कांग्रेस ने किया वाकआउट
मानसून सत्र: मौसम से नुकसान के मुद्दे पर सदन में हंगामा, कांग्रेस ने किया वाकआउट
dir="ltr" style="">शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस ने सुबह ही हंगामा शुरू कर दिया। नियम 67 के तहत जगत सिंह नेगी ने बादल फटने और बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार की विफलता उठाते हुए स्थगन प्रस्ताव लाया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों तरफ से नारेबाजी के बीच विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। विपक्ष के वाकआउट के बाद प्रश्‍नकाल विपक्ष की गैरमौजूगी में शुरू हो गया है।
chat bot
आपका साथी