कंचन शर्मा को मिलेगा राजभाषा गौरव पुरस्कार

राज्य ब्यूरो, शिमला : भारत सरकार ने कंचन शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक 'भारत एक विमर्श' को राजभा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Sep 2017 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 09 Sep 2017 07:18 PM (IST)
कंचन शर्मा को मिलेगा राजभाषा गौरव पुरस्कार
कंचन शर्मा को मिलेगा राजभाषा गौरव पुरस्कार

राज्य ब्यूरो, शिमला : भारत सरकार ने कंचन शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक 'भारत एक विमर्श' को राजभाषा गौरव पुरस्कार के लिए चयनित किया है। पुरस्कार वितरण समारोह 14 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पुरस्कार में कंचन शर्मा को प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिह्न के साथ एक लाख 25 हजार रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी। इससे पहले इस वर्ष विश्व हिंदी साहित्य परिषद द्वारा हंगरी में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन में भी कंचन शर्मा को हिंदी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हिंदी साहित्य गौरव सम्मान दिया गया था। उस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन हंगरी में भारत के राजदूत राहुल छाबड़ा ने किया था। इसके अलावा कंचन शर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2017 से सम्मानित किया है।

chat bot
आपका साथी