Navratri 2019: नवरात्र पर बुजुर्गो के लिए हिमाचल पर्यटन निगम का ये खास तोहफा

Navratri 2019 हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने शारदीय नवरात्रों के अवसर पर बुजुगों के लिए एक खास पैकेज तैयार किया है जिसके तहत शक्तिपीठों के दर्शन करवाये जाएंगे।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 07:40 AM (IST)
Navratri 2019: नवरात्र पर बुजुर्गो के लिए हिमाचल पर्यटन निगम का ये खास तोहफा
Navratri 2019: नवरात्र पर बुजुर्गो के लिए हिमाचल पर्यटन निगम का ये खास तोहफा

शिमला, जेएनएन। Navratri 2019 शारदीय नवरात्रों पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शनों के लिए विशेष टूअर पैकेज तैयार किया है। वरिष्ठ नागरिकों को लिए चार रातें, पांच दिन के पैकेज के तहत ज्वालामुखी, चामुंडा , बज्रेश्वरी, चिंतपूर्णी, बगुलामुखी व नयना देवी के दर्शन करवाए जाएंगे। बुकिंग के बाद निगम बुजुर्गों को उनके स्टेशन लेने जाएगा।

9450 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से यह पैकेज उपलब्ध करवाया गया है। इसमें खाने से लेकर ठहराने आने-जाने का खर्चा और टैक्सी सेवा भी उपलब्ध रहेगी। निगम की यह यात्रा नवरात्र के पहले दिन से शुरू होगी। सुबह 9 बजे शिमला के होटल हालीडे होम से यात्रा रवाना होगी। दाड़लाघाट में यात्रियों के लिए चाय पान करवाया जाएगा। दोपहर के भोजन की व्यवस्था होटल लेकव्यू बिलासपुर में की जाएगी।

ज्वालामुखी पहुंचने पर ठहराव होगा 

सायंकालीन आरती दर्शन करवाए जाएंगे। रात्रि भोजन की व्यवस्था भी होटल में ही रहेगी। दूसरे दिन सुबह 9 बजे चाय नाशता के बाद यात्रा चामुंडा मंदिर के लिए रवाना होगी। चामुंडा में दर्शन के बाद लंच होगा। तीसरे दिन बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के दर्शन करवाए जाएंगे।

चौथे दिन नयना देवी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे, रात्रि ठहराव स्वारघाट में होगा। पांचवें दिन यात्रा वापस शिमला पहुंचेगी। निगम के मार्केंटिग प्रबंधक गोपाल सूद ने बताया कि नवरात्रों के लिए पैकेज तैयार किया है। पहले नवरात्रे से ही इस सुविधा का लाभ बुजुर्ग ले सकेंगे।

 एक ग्रुप में होंगे 12 लोग

प्रदेश के पांच शक्तिपीठों के दर्शन के लिए 12 लोगों का एक ग्रुप होगा। श्रद्धालुओं को शाकाहारी भोजन पर्यटन निगम द्वारा यात्रा के दौरान परोसा जाएगा। बस में बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

शारदीय नवरात्र

शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से आरंभ होगा। इस बार नवरात्र 10 दिनों का होगा। आठ अक्टूबर को विजया दशमी धूमधाम से मनायी जाएगी। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा का आगमन एवं गमन दोनों घोड़ा पर है। शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा के घोड़ा पर आगमन अशांति का सूचक है।

ज्योतिष एसके घोषाल के अनुसार माता के घोड़ा पर आगमन से देशों के बीच युद्ध हो सकता है। नवरात्र की षष्ठी तिथि से उत्सव का नजारा होगा। अधिकांश पूजा पंडालों का पट इसी दिन खुलेगा। इसके बाद अगले पांच दिनों तक पंडालों में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शहर में हर ओर मेला सा नजारा होगा।

29 सितंबर: प्रतिपदा, घट स्थापना, प्रथम शैलपुत्री पूजा

30 सितंबर: द्वितीया, ब्रह्म्मचारिणी पूजा

1 अक्टूबर: तृतीया, चंद्रघंटा पूजा

2 अक्टूबर: चतुर्थी: कुष्मांडा पूजा

3 अक्टूबर: पंचमी, स्कंदमाता पूजा

4 अक्टूबर: षष्ठी, कात्यायनी पूजा

5 अक्टूबर: सप्तमी, कालरात्रि पूजा

6 अक्टूबर: अष्टमी महागौरी पूजा

7 अक्टूबर:  नवमी, सिद्धिदात्री पूजा

8 अक्टूबर: दशमी, विजया दशमी, विसर्जन

पेट्रोल और डीजल का मिला विकल्प, अब सस्ते में सरपट दौड़ेंगे वाहन

कैंसर और हार्ट स्ट्रोक के मरीज न हों निराश, सरकार मुफ्त में बांटेगी दवाईयां

chat bot
आपका साथी