मिशन-2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कल पार्टी मुख्यालय में होगी बैठक; प्रतिभा सिंह करेंगी अध्यक्षता

हिमाचल कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गई है। पार्टी मुख्यालय में कल पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा।

By Rajat MouryaEdited By: Publish:Sat, 10 Jun 2023 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jun 2023 05:49 PM (IST)
मिशन-2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कल पार्टी मुख्यालय में होगी बैठक; प्रतिभा सिंह करेंगी अध्यक्षता
मिशन-2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कल पार्टी मुख्यालय में होगी बैठक

शिमला, जागरण संवाददाता। मिशन-2024 की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक्टिव मोड में आ गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्षों की राय ली जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए, पार्टी हाईकमान के कौन-कौन से कार्यक्रम अगले दिनों जिला व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने हैं, इसके बारे में बताया जाएगा।

वहीं, जिला अध्यक्षों की बात को भी सुना जाएगा। उनकी क्या नाराजगी है, जमीनी स्तर पर संगठन को चुस्त दरूस्त करने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। सभी की राय के बाद पार्टी अगला प्लान तैयार करेगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला अध्यक्षों से लिया जाएगा फीडबैक

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में यह पहली बैठक आयोजित होने जा रही है। जिसमें संगठन का फीडबैक लिया जाएगा। यहां देखा जाएगा कि किस क्षेत्र में किस तरह के राजनीतिक समीकरण हैं। सरकार बनने के बाद कांग्रेस के पक्ष में किस तरह का माहौल है और आगे क्या जरूरत है। सूत्रों की माने तो बैठक में हर जिला अध्यक्ष से उनके जिले का राजनीतिक फीडबैक लिया जाएगा। सभी जिला अध्यक्षों से चर्चा के बाद रणनीति तैयार होगी।

सह प्रभारी के सामने जिलाध्यक्ष अपनी बात रखेंगे वहीं अपनी मांगों को भी उठाएंगेस, क्योंकि संगठन के लोगों को अब तक सरकार में जगह नहीं मिल पाई है। लगातार प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पदाधिकारियों के लिए सरकार में औहदा मांग रही हैं मगर इसका कोई नतीजा सामने देखने को नहीं मिला। इससे संगठन के लोगों में कहीं ना कहीं नाराजगी भी साफ दिख रही है उनकी नाराजगी अब सह प्रभारी के सामने भी आ सकती है जिसके बाद मामला हाईकमान तक पहुंच चुका है।

हिमाचल में लगातार चुनाव जीत रही कांग्रेस

हिमाचल में कांग्रेस लगातार चुनाव जीत रही है। पहले उपचुनाव में जीत हासिल की। उसके बाद विधानसभा व हाल ही में शिमला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस काबिज हुई है। पार्टी का अगला लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव है। यह चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाता है अगर इस चुनाव से प्रदेश के संगठन की साख जरूर जुड़ी होती है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कोर कमेटी बैठक की तैयारियों का लिया जायजा,12 जून को नड्डा होंगे शामिल

chat bot
आपका साथी