सत्ती की जीभ काटने वाले को 10 लाख दूंगा : विनय

जागरण संवाददाता शिमला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 06:32 AM (IST)
सत्ती की जीभ काटने वाले को 10 लाख दूंगा : विनय
सत्ती की जीभ काटने वाले को 10 लाख दूंगा : विनय

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी पर की गई अभद्र टिप्पणी का विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व काग्रेस सरकार के कार्यकाल में उपमहाधिवक्ता रहे विनय शर्मा ने इस मामले में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है।

विनय शर्मा ने सोमवार शाम फेसबुक पर पोस्ट किया कि यदि सतपाल सत्ती ने इस मामले में माफी नहीं मागी तो वह मंगलवार सुबह 10 बजे उनके खिलाफ धर्मशाला थाना में एफआइआर दर्ज करवाएंगे। जो सत्ती की जीभ काटकर लाएगा, उसे 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। इसके कुछ मिनट बाद उन्होंने एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया। इसमें दोबारा 10 लाख रुपये सतपाल सत्ती की जीभ काटने वाले को देने की बात कही। कुछ ही देर में यह पोस्ट वायरल होने लगी। विनय शर्मा पहले भी विवादों में रहे हैं। पूर्व काग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के केसों की शिकायत इन्होंने विजिलेंस से की थी। वह सोशल मीडिया पर आए दिन टिप्पणियों के कारण विवादों में रहे हैं। अब उन्होंने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

वहीं, विनय शर्मा की टिप्पणी पर भाजपा उग्र हो गई है। विनय शर्मा के खिलाफ मंगलवार को भाजपा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी विनय को गिरफ्तार करने व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।

chat bot
आपका साथी