चार घंटे पांच मिनट देर से शिमला के लिए उड़ा विमान

बर्फबारी और मौसम की खराबी के कारण दो दिनों से बंद इंडियन ऐयरलाइन्स की उड़ान शनिवार को चार घंटे और पांच मिनट देर से शिमला पहुंची। उड़ान का समय दिल्ली अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7.45 बजे है लेकिन मौसम की खराबी के कारण इसके शेडयुल को बदलना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:19 AM (IST)
चार घंटे पांच मिनट देर से शिमला के लिए उड़ा विमान
चार घंटे पांच मिनट देर से शिमला के लिए उड़ा विमान

राज्य ब्यूरो, शिमला : बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण दो दिन से बंद इंडियन एयरलाइन्स की उड़ान शनिवार को हुई। हालांकि विमान नई दिल्ली से चार घंटे पांच मिनट देर से शिमला के लिए उड़ा।

नई दिल्ली अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शिमला के लिए उड़ान का समय सुबह 7.45 बजे है लेकिन मौसम खराब होने से इसका शेड्यूल बदलना पड़ा। इस कारण दिल्ली से शिमला के लिए हवाई उड़ान सुबह 11.50 बजे हुई। दिल्ली से शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई मार्ग से पहुंचने में एक घंटे का समय लगता है। दिल्ली से शिमला के लिए दिन में एक ही उड़ान सुबह 7.45 बजे होती है। शिमला पहुंचने के आधे घंटे के बाद यही विमान जुब्बड़हट्टी से दिल्ली लौटता है। अभी दिल्ली से शिमला के लिए 42 सीटर विमान सेवा है।

chat bot
आपका साथी