बाली ने दिखाए तेवर तो बदली ब्लॉक ऑब्जर्वर की सूची

प्रदेश कांग्रेस में जारी रार एक बार फिर सामने आई है। ब्लॉक आब्जर्वर तैनात करने के बाद उसमें संशोधन करना पड़ा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 07:26 PM (IST)
बाली ने दिखाए तेवर तो बदली ब्लॉक ऑब्जर्वर की सूची
बाली ने दिखाए तेवर तो बदली ब्लॉक ऑब्जर्वर की सूची

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस में जारी रार एक बार फिर सामने आई है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने प्रदेश के 68 ब्लॉकों में ऑब्जर्वर तैनात किए, लेकिन महज तीन घंटे बाद ही सूची में संशोधन करना पड़ा। पहले जारी सूची में पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे को चुराह ब्लॉक का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद सूची में संशोधन करते हुए पार्टी ने उन्हें चंबा जिले का प्रभारी बना दिया। सूत्रों के अनुसार जीएस बाली ने रघुवीर को ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपने पर आपत्ति जताई। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस को सूची में संशोधन करना पड़ा।

काग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में ब्लॉक ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। दो पूर्व मंत्रियों ठाकुर सिंह भरमौरी के बेटे अमित भरमौरी को शाहपुर ब्लॉक और रामलाल ठाकुर के बेटे विकास ठाकुर भोरंज ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष ने ब्लॉक ऑब्जर्वर को निर्देश दिए हैं कि संबंधित ब्लॉक में जाकर सभी नेताओं से समन्वय बनाएं। मासिक बैठकों का आयोजन कर बूथ कमेटियों का गठन करें। कांग्रेस के शक्ति एप से भी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। अतिशीघ्र रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया है। किस ब्लॉक में कौन ऑब्जर्वर

चुराह में सुनील शर्मा, भरमौर में राज सिंह ठाकुर, चंबा में मनमोहन कटोच, डलहौजी में सुनील शर्मा, भटियात चेतन चम्बयाल, नूरपुर विशाल चम्बयाल, इंदौरा मनोज कुमार पठानिया, फतेहपुर जितेंद्र गुलेरिया, जवाली सादिक खान, देहरा राजेश शर्मा (राजा), जसवा परागपुर राम गोपाल शर्मा, ज्वालामुखी अशोक शर्मा, जयसिंहपुर हंसराज, सुलह नागेश्वर मनकोटिया, नगरोटा बगवां अजय वर्मा, कागड़ा विक्रम शर्मा (डिक्की), शाहपुर अमित भरमौरी, धर्मशाला सुशात कापरेट, पालमपुर संजय राणा, बैजनाथ (एससी) राकेश चौहान, केलंग उदयपुर काजा हरि चंद शर्मा, मनाली देवेंद्र ठाकुर, कुल्लू संजीव गुलेरिया, बंजार धर्मेद्र धामी, आनी निरमंड सतीश वर्मा, करसोग महेश शर्मा, सुंदरनगर बामन देव ठाकुर, नाचन प्रेमनाथ, सिराज हीरापाल सिंह, द्रंग इंद्र ठाकुर, जोगेंद्रनगर कृष्ण पाल शर्मा, धर्मपुर बलविंदर बबलू, मंडी तिलक राज शर्मा, बल्ह डॉ. जय कुमार आजाद, सरकाघाट नरेंद्र ठाकुर, भोरंज विकास ठाकुर, सुजानपुर सुमन भारती, हमीरपुर ललित चौधरी, बड़सर राम चंद्र पठानिया, नादौन अतुल कड़ोहता, चिंतपूर्णी रविंद्र फौजी, गगरेट संजीव कंवर, हरोली अजय जगोता, ऊना रवि पराशर, कुटलैहड़ राजेश ठाकुर, झडूता सरपाल सिंह, घुमारवीं केशव नायक, बिलासपुर वेद प्रकाश, नयना देवी जी प्रकाश करड़, अर्की चंद्रशेखर, नालागढ़ धर्मपाल, दून वेद वर्मा, सोलन महेश शर्मा, कसौली मदन चौधरी, पच्छाद संजय भंडारी, नाहन राजेंद्र शर्मा, रेणुका जी अरुण मेहता, पावटा साहिब बृज राज ठाकुर, शिलाई संत राम चौहान, चौपालईश्वर दास छुवारू, ठियोग रितेश कपरेट, कसुम्पटी धर्मपाल ठाकुर, शिमला शहरी हमींद्र ठाकुर, शिमला ग्रामीण अमित नंदा, जुब्बल कोटखाई हरीन्द्र रावत, रामपुर सुरेंद्र रेटका, रोहडू आशा कंवर, किन्नौर चंद्रप्रभा नेगी।

chat bot
आपका साथी