बारिश व बर्फबारी ने लुढ़काया पारा

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 08:42 PM (IST)
बारिश व बर्फबारी ने लुढ़काया पारा
बारिश व बर्फबारी ने लुढ़काया पारा

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण निचले क्षेत्रों में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा।

लंबे समय से चल रही शुष्क ठड से लोगों ने राहत की सांस ली है। शुष्क ठड के कारण लोगों में जुकाम व खासी की समस्या आम देखी जा रही थी जो बारिश के बाद कम हो जाएगी। बारिश से तापमान में आई गिरावट के साथ ही सराहन, ननखड़ी, श्राईकोटी, नारकंडा आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। कहां कितनी बारिश

बंजार,43

मनाली,40

भुंतर,32

सराहन,22

बजौरा,20

चंबा,18

रामपुर,17

(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,7.3,19.2

सुंदरनगर,11.1,21.6

भुंतर,8.9,16.2

कल्पा,0.0,12.0

धर्मशाला,10.8,22.6

ऊना,13.6,25.6

केलंग,-1.3,0.6

सोलन,10.0,23.5

मंडी,7.0,24.0

चंबा,11.0,14.7

कांगड़ा,13.2,25.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी