चौपाल में राजनीतिक हस्तक्षेप न करें विक्रमादित्य : भाजपा

चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा के खिलाफ बयानबाजी के बाद शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह चौपाल भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 04:45 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 04:45 PM (IST)
चौपाल में राजनीतिक हस्तक्षेप न करें विक्रमादित्य : भाजपा
चौपाल में राजनीतिक हस्तक्षेप न करें विक्रमादित्य : भाजपा

संवाद सूत्र, नेरवा : चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा के खिलाफ बयानबाजी के बाद शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह चौपाल भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। चौपाल भाजपा ने उनके बयान पर पलटवार किया है। नेताओं ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह पहले अपने विधानसभा क्षेत्र को संभालें, उसके बाद ही किसी के खिलाफ बोलें। चौपाल भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र वर्मा एवं प्रताप शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद झगटा व काकू ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र तंगड़ाइक, पंचायत समिति चौपाल के अध्यक्ष प्रकाश डोगरा एवं प्रधान परिषद चौपाल के अध्यक्ष लाल सिंह पोटन ने कहा कि बलवीर वर्मा अपने दम पर राजनीति में आए हैं। दो बार चौपाल के विधायक भी बने हैं, जबकि विक्रमादित्य अपने पिता के नाम का सहारा लेकर विधायक बने हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र पर ध्यान दें एवं चौपाल में आकर राजनीतिक हस्तक्षेप न करें।

उन्होंने कहा कि चौपाल के विधायक ने आम आदमी होते हुए चौपाल के लोगों के लिए शिमला में ठहरने के लिए हिमाचल सदन का निर्माण करवाया है। विक्रमादित्य बताएं कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए क्या किया है। वास्तविकता यह है कि आज उनके क्षेत्र में जो विकास कार्य हो रहे हैं वह सभी भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता जोकि उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं, उनके द्वारा मुख्यमंत्री के माध्यम से करवाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी