Himachal Weather Update: भारी बार्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update मौसम विभाग ने 15 व 16 नवंबर को हिमाचल में बर्फबारी और बारिश हाेने की संभावना जतायी है जिससे ठंड का प्रकोप और अधिक हो जाएगा।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 09:25 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 10:39 AM (IST)
Himachal Weather Update: भारी बार्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
Himachal Weather Update: भारी बार्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में शुक्रवार को ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी बर्फबारी व वर्षा व ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन छह जिलों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी किन्नौर और लाहुल स्पीति शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार के साथ शनिवार को भी बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। सुबह से बादल छाए हुई हैं और ठंडक बढ़ गई है। मौसम के तेवर एक बार फिर कड़े हो गए हैं। प्रदेश में केलांग का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है जबकि कल्पा में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। अफगानिस्तान में हवा का कम दबाव सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके फलस्वरूप बर्फबारी और बारिश होने की अधिक संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होेने के कारण हिमाचल में 15 व 16 नवंबर को मौसम खराब रहेगा। इन दो दिनों में प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। समूचे प्रदेश में बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में सुधार होगा।

प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद नारकंडा क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश में मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद नहीं है। अफगानिस्तान में हवा का कम दबाव सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ होने से बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है।

 माता शिकारी देवी व देव कमरूनाग मंदिर के कपाट बंद 

मौसम का मिजाज बिगड़ने पर प्रशासन ने मंडी जिला के धार्मिक स्थल माता शिकारी देवी और देव कमरूनाग मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। वीरवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुइ

 रोहतांग दर्रे में एंबुलेंस सहित फंसे 22 वाहन

कुल्लू को लाहुल से जोड़ने वाले रोहतांग दर्रे में हो रही बर्फबारी से एंबुलेंस सहित करीब 22 वाहन फंस गए हैं। सुबह से ही रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही सुचारू थी, लेकिन दोपहर बाद दर्रे में बर्फबारी तेज हो गई। इससे बर्फ में वाहन फंस रहे हैं। लाहुल से मनाली आ रहे अधकितर वाहन सुरक्षित मनाली पहुंच गए, लेकिन कुछ एक वाहन राहनीनाला के पास फंस गए। बीआरओ अभी भी सड़क बहाली में जुटा हुआ है।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया सड़क पर बर्फ आने  कारण गाड़ियां फंस रही हैं। एसडीएममनाली रमन घरसंगी ने बताया कि जल्द फंसे वाहनों को निकाल लिया जाएगा। रोहतांग दर्रे पर शुक्रवार से रेस्क्यू पोस्ट स्थापित की जा रही है।

सिर्फ 30 रुपये में वादी की खूबसूरती का दीदार, ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी विस्टाडोम

हिमाचल के सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, ऊना समेत 11 शहरों में अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। धर्मशाला, ऊना, मनाली, कांगड़ा, चंबा व कुफरी में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आयी है। मौसम विशेषज्ञों ने 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी और निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश की संभावना जतायी है। 

 पर्यटकों को तोहफा, सरकारी होटलों के किराये में मिल रही है भारी छूट

chat bot
आपका साथी