मुख्यमंत्री के दौरे की अफवाहें फैला रहे कांग्रेस नेता

संवाद सहयोगी, मंडी : मुख्यमंत्री का धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा फिर रद हो गया है। हिमाचल किसान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री के दौरे की अफवाहें फैला रहे कांग्रेस नेता
मुख्यमंत्री के दौरे की अफवाहें फैला रहे कांग्रेस नेता

संवाद सहयोगी, मंडी : मुख्यमंत्री का धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा फिर रद हो गया है। हिमाचल किसान सभा के खंड अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र ¨सह ने धर्मपुर में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर डेढ़ वर्ष से यहां मुख्यमंत्री के आने की अफवाएं फैलाते रहे और छह बार उनके आने के बारे में प्रचार किया। लोक निर्माण विभाग के मजदूरों ने कई बार सड़क के किनारे सफेदी की लेकिन हर बार दौरा रद होता रहा है। कांग्रेस नेता यह कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के आने पर धर्मपुर में विकास कार्य तेज हो जाएंगे। 24 फरवरी के दौरे को कांग्रेस नेताओं ने शिवरात्रि पर्व के बजाए उसे विकास पर्व कहकर पोस्टर छाप दिए थे। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार वर्ष में विकास कार्य ठप पड़े हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही माह बचे हैं। अब जो भी घोषणाएं होंगी मतदाताओं को रिझाने के लिए होंगी। यहां के विधायक भाजपा सरकार बनने पर ही यहां विकास कार्य करने की बातें कर रहे हैं। वे विधायक निधि के एक करोड़ रुपये अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों के पास डंगे लगाने पर ही खर्च कर रहे हैं। उन्होंने चार साल में कोई भी बड़ा विकास कार्य विधायक निधि से नहीं करवाया है। इस कारण यहां की जनता दोनों दलों के नेताओं से खुश नहीं है।

chat bot
आपका साथी