झूठी टिप्पणी करने पर भड़का कानूनगो महासंघ

संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो महासंघ हिमाचल प्रदेश ने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के महासचिव सतपाल राणा तथा जिला सोलन के प्रधान कमल ठाकुर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष हेमराज शर्मा की ओर से क्लर्कों से बने नायब तहसीलदार के नालायक होने बारे झूठी टिपणी का कड़ा विरोध किया है। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना तथ्यों के इस प्रकार के बयान देना किसी कर्मचारी नेता को शोभा नहीं देता है। महासचिव सतीश चौधरी, प्यारे लाल शर्मा कांगड़ा दलजीत चंबा, रवि वर्मा सोलन, सुदर्शन भट्ट सिरमौर, भीम ¨सह नेगी किन्नौर, अजय पठानिया कांगड़ा, र¨वद्र ऊना, केडी मेहता शिमला, लेख राज शर्मा सतीश भाटिया, हरदेव चौहान, होशियार ठाकुर मंडी ने उक्त कर्मचारी नेताओं को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 04:35 PM (IST)
झूठी टिप्पणी करने पर भड़का कानूनगो महासंघ
झूठी टिप्पणी करने पर भड़का कानूनगो महासंघ

सहयोगी, पद्धर : क्लर्क से बने नायब तहसीलदार के नालायक होने की झूठी टिप्पणी का महासंघ ने कड़ा विरोध जताया है। संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो महासंघ ने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के महासचिव सतपाल राणा तथा जिला सोलन के प्रधान कमल ठाकुर ने प्रदेशाध्यक्ष हेमराज शर्मा की ओर से क्लर्क से बने नायब तहसीलदार के नालायक होने बारे झूठी टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना तथ्यों के इस प्रकार के बयान देना किसी कर्मचारी नेता को शोभा नहीं देता है।

महासचिव सतीश चौधरी, प्यारे लाल शर्मा कांगड़ा दलजीत चंबा, रवि वर्मा सोलन, सुदर्शन भट्ट सिरमौर, भीम ¨सह नेगी किन्नौर, अजय पठानिया कांगड़ा, र¨वद्र ऊना, केडी मेहता शिमला, लेख राज शर्मा सतीश भाटिया, हरदेव चौहान, होशियार ठाकुर मंडी ने उक्त कर्मचारी नेताओं को संयम व सूझबूझ से बयान जारी करने का परामर्श दिया है ताकि बिना कारण विवाद पैदा न हो। उन्होंने कहा कि उक्त कर्मचारी नेता यह बताएं कि प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कब और कहां से इस प्रकार का बयान जारी किया गया। पटवारी कानूनगो महासंघ की यह बहुत पुरानी व जायज मांग है कि नायब तहसीलदार की पदोन्नति के लिए उनका कोटा 60 से 80 प्रतिशत किया जाए। जिस के लिए संघ हमेशा प्रयासरत है और लेकर ही रहेगा। हेमराज शर्मा ने कहा कि संघ अपने अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई पर भी विचार कर रहा है।

chat bot
आपका साथी